समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पत्र के अनुपालन में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के अनुमोदन द्वारा गठित टीम उपजिलाधिकारी/ सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। मानिक चन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में मंगलवार को गठित सचल दल टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रही।इस कारवाई में सचल दल टीम द्वारा लगभग दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में डाॅ प्रवीण कुमार त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अजय कुमार सोनी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा टोनिया से एक नमूना भैंस का दूध,एक नमूना खोआ का राघेश्याम तथा 27 किलोग्राम खोया जिसका कुल मूल्य 8100 रुपए था,को नष्ट कराया गया।वहीं उप जिलाधिकारी रूदौली के नेतृत्व में सन्तोष कुमार साहू,श्रीमती सुमित चौधरी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सोहावल से एक नमूना क्रीम रोल,एक नमूना बिस्कुट,एक नमूना घी,रूदौली से एक नमूना दूध की बर्फी तथा 10 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका कुल मूल्य 500 रुपए था,को नष्ट किया गया।कुल नमूना 06 संग्रहण तथा 27 किलोग्राम खोया जिसका कुल मूल्य 8100 रूपया तथा 10 किलोग्राम रंगीन कचरी कुल मूल्य 500 रूपया था,का विनिष्टीकरण किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि त्योहारों के मौके पर मिलावट खोरों के मंसूबों को कामयाब होने नहीं दिया जाएगा।इसके दृष्टिगत संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई आगामी त्यौहारों तक लगातार जारी रहेगी।उन्होंने बताया कि उनके निर्देशन तथा नेतृत्व में होली पर्व पर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद में लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाती रहेगी।
संयुक्त टीम की छापेमारी जारी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी
