श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा ने निकाली नगर प्रवेश यात्रा

नगर में जगह-जगह यात्रा का फूल-मालाओं से हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा की नगर प्रवेश यात्रा पांचालघाट गंगातट स्थित मेला श्री रामनगरिया से दर्जनों गाडिय़ों के काफिलों के साथ शुरु हुई। जो नगर में घूमती हुई पुन: पांचाल घाट पर समाप्त हुई। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।जानकारी के अनुसार रविवार को श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा की ओर से नगर प्रवेश यात्रा मेला रामनगरिया से दर्जनों गाडिय़ों के काफिले के साथ संत समिति के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज के नेतृत्व में शुरु हुई। यात्रा श्री पंचदश नाम जूना क्षेत्र से प्रारम्भ होकर पांचाल घाट चौराहा, कादरीगेट, साहबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा, गुदड़ी, पक्कापुल, चौक, लाल दरवाजा, आवास विकास से मसेनी चौराहा होते हुए पांचाल घाट मेला क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सत्यगिरि महाराज ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य नव युवकों में धर्म का प्रचार प्रसार बढ़े। इसलिए यात्रा निकाली गयी। सनातन धर्म की धर्म ध्वजा हमेशा लहराती रहे। यात्रा के दौरान करणी सेना के बड़ी संख्या में पदाधिकारी भी शामिल रहे। ट्रैफिक पुलिस से लेकर थाना कादरीगेट व पांचाल घाट चौकी की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था हेतु साथ चलती रही। साहबगंज चौराहे पर बॉबी दुबे ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विमल यादव, करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, अभिषेक राठौर, कीर्तिवर्धन सिंह, रिषभ सिंह, शिवदेश सिंह, मोन्टू, सोनू चौहान, प्रदीप सिंह राठौर आदि लोगों ने सत्यगिरि महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *