फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को ब्लाक कमालगंज के गदनापुर आमिल में जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती मनाई गई। ग्राम पचायत घर में सम्पन्न हुये कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य राकेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री अभिषेक बाथम व पूर्व नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया। जयंती कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम संयोजक गुरुचरन आजाद ने अतिथियों का माल्यार्पण कर शॉल ओड़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान संदीप कुमार कठेरिया, प्रधान रघुनन्दन पाल, कुलदीप कुशवाह, दिलीप श्रीवास्तव, योगेन्द्र राठौर, उमेश कुमार श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किये।
गदनापुर आमिल में मनायी गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती
