समृद्धि न्यूज। भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने सगाई कर ली है। कुलदीप यादव ने वंशिका नाम की लडक़ी से सगाई की है जो कि उनकी बचपन की दोस्त है। कुलदीप यादव ने वंशिका के साथ लखनऊ में सगाई की। वंशिका इस वक्त एलआईसी में काम कर रही हैं। वंशिका, कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं। वंशिका कानपुर की रहने वाली है। कुलदीप यादव की सगाई में रिंकू सिंह समेत कई भारतीय खिलाडिय़ों ने भी शिरकत की।