लखीमपुर खीरी, समृद्धि न्यूज। धौरहरा थाना क्षेत्र के बबुरी गांव स्थित एक ईंट भ_े पर जंगल से भटक कर पहुंचे एक तेंदुए को वहां काम करने वाले युवक ने पकड़ लिया। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने तेंदुए पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिससे वह घायल हो गया और मौका मिलते ही युवक के कब्जे से भाग निकला।
देखे वीडियो
लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज में सोमवार को एक ईंट भ_े पर काम कर रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक भी पीछे नहीं हटा और पूरी दम से तेंदुए से भिड़ गया। काफी देर तक युवक और तेंदुए के बीच तनातनी होती रही। युवक ने पूरी दम लगाकर तेंदुए को जमीन पर पटक दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने तेंदुए पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे घबराया तेंदुआ फिर मौके से भाग निकला। तेंदुए के हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं। बाद में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को काबू में किया और उसे धौरहरा रेंज मुख्यालय ले जाया गया। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। घायल मिहिलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने अपील की है कि ऐसे मामलों में आम जनता तेंदुए जैसे वन्यजीवों से दूरी बनाए रखे और तत्काल विभाग को सूचना दें।