मैनपुरी, समृद्धि न्यूज। चकमार्ग डालने को लेकर चले आ रहे विवाद ने विकराल रूप ले लिया। चकमार्ग डालने के दौरान खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। किसी ने खूनी संघर्ष का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। थाना बरनाहल के धनसिंह गांव में दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे एवं फावड़े चले। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को सलूक नगर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
Video Player
00:00
00:00