नगर में धूमधाम से 0 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्व पर हवन पूजन के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली जायेगी। ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यक्रम को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। यात्रा संयोजक सौरभ शुक्ला, सह यात्रा संयोजक अमन अवस्थी व यात्रा प्रभारी आदित्य दीक्षित ने भव्यता प्रदान करने हेतु चर्चा की। सुबह भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हवन पूजन के बाद दिव्य व भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जायेगी। जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री लालाराम दुबे के निर्देशन में यात्रा सम्पन्न होगी। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, व अजय दुबे, अंकित तिवारी, आशीष मिश्रा, शशिभूषण दीक्षित आदि लोग यात्रा की व्यवस्था देखेंगे। 30 अप्रैल बुधवार शाम को ५ बजे पाण्डेश्वरनाथ मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर रेलवे रोड, चौक, घुमना होते हुए नीब चुअत से ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचेगी। जहां भगवान परशुराम की आरती उतारी जायेगी। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती उतारी जायेगी और प्रसाद वितरित किया जायेगा। शोभायात्रा में सभी सनातनियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *