नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। यूजीसी के विरोध में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।
यूजीसी के विरोध में शिवम सिंह मंडल महामंत्री अचरा भारतीय जनता पार्टी विधानसभा कायमगंज ने अपने पद से त्याग पत्र दिया है। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष 415 अमित प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष 416 राम लखन व मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अचरा अभिषेक सिंह ने भी अपना त्याग पत्र दिया है। जिला अध्यक्ष को भेजे त्याग पत्र में उन्होंने बताया शिवम सिंह वर्तमान मंडल महामंत्री अपने समस्त पदों से त्यागपत्र देता हूं, क्योंकि पार्टी के पदाधिकारी द्वारा यूजीसी कानून लागू करके हमारे बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसको देखते हुए मैं अपनी पद से त्यागपत्र देता हूं।
यूजीसी के विरोध में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पद छोड़ा
