फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के प्रतिनिधि एवम मिस्टर फर्रुखाबाद हर्ष दुबे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने माता पिता एवं अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया और राष्ट्रीय सद्भावना मिशन के अंतर्गत अपने गांव में 1500 पेड़ों को लगाने का लक्ष्य रखा है। किसी का जन्म से अर्थ होता है कि मानवता व इंसानियत का परिचय दें और पूर्ण समाज में कार्य करते हुए अच्छा संदेश जाये। हर्ष दुबे ने 1500 पेड़ लगाने का लक्ष्य साधा और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पौधे लगाये। पेड़ लगाने से शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है और वातावरण के साथ-साथ प्रकृति सुंदर होती है। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि हम सब लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाये और उसे संरक्षित करें। इस मौके पर जिला कमाण्ंडेट, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, खण्ड विकास अधिकारी, डा0 जितेन्द्र कटियार आदि लोगों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। ग्रामसभा के प्रधान व युवाओं ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्या भावना गुप्ता, मोनू दीक्षित, अनमोल दीक्षित, शेखर दुबे, कृष्णा वर्मा, गोलू दुबे, मयंक गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, विकास कुमार, आकाश मिश्र, डॉ0 संदीप शर्मा लोगों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
मिस्टर फर्रुखाबाद ने अपने जन्मदिवस पर लगाए 1500 पेड़
