गोवर्धन पूजा पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की गौ सेवा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज में दीपावली के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने बुधवार दोपहर नवाबगंज क्षेत्र की गौशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गायों की व्यवस्था का निरीक्षण किया और गोवर्धन पर्वत पूजा का आयोजन किया।
नगर अध्यक्ष अनिल राजपूत ने गायों के चारा और दाना की व्यवस्था का जायजा लिया। हवन के उपरांत गौशाला में मौजूद गायों का पूजन किया गया। उनका माल्यार्पण कर गुड़ चना और फल खिलाए गए। इसके बाद पंडित पूरन चतुर्वेदी द्वारा पूजा अर्चना की गई। जिसके उपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने गोवर्धन पर्वत की पूजा का आयोजन संपन्न कराया। इस आयोजन में अजब सिंह राजपूत, डॉ0 मुनेश सक्सेना, कार्यालय सहायक अम्बुज भारद्वाज, देवेंद्र सिंह, मोहित भारद्वाज और रामनक्षत्र सहित लगभग पचास लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *