अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। भाजपा ने नीरज अवस्थी को अमृतपुर एवं लाल राजपूत को सलेमपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों का चयन चल रहा है। जिसमें आज अमृतपुर विधानसभा से अमृतपुर मंडल से नीरज अवस्थी को अध्यक्ष नामित किया गया। वहीं सलेमपुर मंडल से लालू राजपूत को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जैसे ही मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई लोग बधाई देने के लिए घरों पर पहुंच गए। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है इस बार भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी सच्चे कार्यकर्ताओं को सौंपी है। ऐसे मंडल अध्यक्षों के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूती प्रदान होगी एवं आने वाले 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। नीरज अवस्थी को बधाई देने के लिए पहुंचे अमृतपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनुराग सिंह एवं उपाध्यक्ष आलोक बाजपेई एवं मंडल के मीडिया प्रभारी करुणेश सिंह, बूथ अध्यक्ष गोपाल सक्सेना आदि ने अपने नए मंडल अध्यक्ष के कार्यकाल का स्वागत किया एवं उन्हें बधाई दी।
नीरज अवस्थी का बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक का सफर
नीरज अवस्थी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर स्नातक फर्रुखाबाद बद्री विशाल डिग्री कॉलेज से किया। उसके बाद उन्होंने वकालत की डिग्री हासिल की। शुरुआत से ही राजनीति से जुड़ाव रहा है। सबसे पहले वह भाजपा में बूथ अध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद सेक्टर प्रमुख बनाए गए। दो बार मंडल महामंत्री का दायित्व बखूबी से निभाया। 2005 से लेकर 2010 तक क्षेत्र पंचायत के सदस्य भी रहे। आज भारतीय जनता पार्टी ने इनकी कार्य निष्ठा को देखकर मंडल अध्यक्ष का पद सौंपा है। नीरज अवस्थी ने समृद्धि न्यूज़ संवाददाता से वार्ता करते हुए कहा कि मेरा पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रहा है। किसी को देखते हुए पार्टी ने मुझ पर भरोसा करते हुए जो दायित्व सौंपा है। उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करुंगा और मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूँ। जिन्होंने मुंह जैसे छोटे कार्यकर्ता पर इतना बड़ा विश्वास जताया है। इस दौरान नीरज अवस्थी अपने समर्थकों से मिलते हुए काफी गदगद दिखे।