कमालगंज, समृद्धि न्यूज। लोहे का दरवाजा खोलते समय अचानक वृद्धा के ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा जहानगंज निवासी 62 वर्षीय गंगाश्री पत्नी स्वर्गीय टीकाराम ने शनिवार को मुख्य दरवाजे को खोला, तभी अचानक दरवाजे का बुश टूट गया और लोहे का भारी दरवाजा गंगाश्री के ऊपर गिर गया। जिससे गंगाश्री गंभीर रुप से घायल हो गयी। परिजन तुरन्त उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें देेखते ही मृत घोषित कर दिया। अचानक घटी घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के तीन पुत्र हैं।
लोहे का दरवाजा ऊपर गिरने से वृद्धा की मौत
