करंट लगने से महिला की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। करंट लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक नेेे उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज के ग्राम कोहनी नगला निवासी मदुसूदन वर्मा की 35 वर्षीय पत्नी सपना बीती रात लगभग 3 बजे अपने घर में ही टीनशेड में सो रही थी। उसी दौरान वह उठी तो उसने टीन का पाइप हाथ से पकड़ा। उसी दौरान लोहे के पाइप में ऊतरे बिजली करंट से सपना गंभीर हो गयी। परिजन रात में ही उसे लेकर सीएचसी कमालगंज पहुंचे। जहां डाक्टर विकास पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। सपना का लगभग 10 साल पूर्व विवाह हुआ था। मृतका के भाई राजेश ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *