पीडीए समाज एकजुटता के साथ प्रचण्ड बहुमत की अपनी सरकार बनाएगा: रामआसरे विश्वकर्मा

युवा बेरोजगार, किसान खाद बीज और बिजली को तरस रहा: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते हैं राजनैतिक सरगर्मियां बढऩे लगी हैं, समाजवादी पार्टी पूरी मुस्तैदी के साथ पीडीए की एकजुटता पर बल देने का काम कर रही है।
डॉ0 राम मनोहर लोहिया की कर्मभूमि कहे जाने वाले जनपद में कायमगंज एवं जहानगंज में आयोजित हुई पीडीए जन-पंचायतों में समाजवादी पार्टी के नेता राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि आज पूरे प्रदेश में पीडीए समाज को प्रताडि़त किया जा रहा है, झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। विश्वकर्मा समाज समय आने पर गाजीपुर की निशा विश्वकर्मा की हत्या और बलात्कार का बदला जरूर लेगा। भाजपा सरकार तुम्हारा आरक्षण और अधिकार खत्म कर रही है। प्रदेश में समाजवादी सरकार जब भी बनी हमेशा विश्वकर्मा समाज को हिस्सेदारी मिली और नेताजी ने हमें एमएलसी बनाकर सरकार में मंत्री बनाया। हिंदुत्व के ठेकेदार आज चढ़ावा चोरी पर बोलने को तैयार नहीं हैं। आज की ये निरंकुश सरकार इस देश के 85 प्रतिशत लोगों के हक और अधिकार लूटने का काम कर रही है, तमाम बेइमानियां तो कोर्ट में उजागर हो चुकी हैं और सरकार को उन भर्तियों में हुए भेदभाव पर जबाव देते नहीं बना है। मैं देख रहा हूं कि प्रदेश का पूरा पीडीए समाज प्रचण्ड बहुमत की अपनी सरकार बनाने जा रहा है।सपा के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने सामाजिक न्याय, भाईचारा, संविधान की रक्षा और पीडीए की एकता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहे है। किसानों को खाद व बिजली नहीं मिल रही है। सरकार सिर्फ बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रही है। २०२७ में सपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाज का हर वर्ग आज की इस भ्रष्ट निरंकुश और जातिवादी सरकार से त्रस्त है। पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह यादव ने कहा कि विश्वकर्मा हमारे पुराने साथी हैं ये बहुत ही कर्मठ और समर्पित नेता रहे हैं, आने बाले समय में जब सरकार बनेगी यह खुद सरकार में शामिल होंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, सर्वेश अंबेडकर, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, डॉ0 जेपी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, जिला उपाध्यक्ष सिराजुल अफाक मुन्ना, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता, नरेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, हरिओम सिंह यादव, विशाल राठौर, अमित यादव, शिवशंकर शर्मा, अरुणपाल शर्मा, रामशरण कठेरिया, रामविलास राजपूत, राकेश दिवाकर राका, बिल्लू श्रीवास्तव, आशीष शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान गोविंद सिंह पूर्व प्रधान, आनंद यादव, मुन्नालाल शाहू, सीमा श्रीवास्तव, पंचशील राजपूत, ओमप्रकाश सिंह पूर्व प्रधान, महेश फौजी, राहुल देव वर्मन, अशोक अंबेडकर, बंटी यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *