सोशल मीडिया पर रुद्राक्ष पाठक को मिल रही है बधाईयां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद के रहने वाले रुद्राक्ष पाठक अब परिचय के मोहताज नहीं। उन्होंने अपनी बांसुरी की धुन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। हारमोनियन की धुन पर रामचरित मानस की चौपाइयों की ध्वनि बांसुरी वादन के जरिए प्रस्तुत की है। पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर उन्होंने अपनी बांसुरी बजाकर प्रतिभाग का प्रदर्शन करते हुए आम जन मानस को मंत्रमुग्ध किया है। बांसुरी वादन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रुद्राक्ष पाठक जनपद में छा गये है। हारमोनियम की धुन पर शिक्षक वैभव पाठक ने संगत दी। गंगा तट पर स्नान करने आये हुए लोगों ने बांसुरी सुन चौंक गये। बांसुरी वादन की धुन पर चौपाइयां सुन लोग प्रसन्न हुए और बांसुरी कला का रुद्राक्ष पाठक को बधाई दी। संस्कार भारती संस्था की ओर से उन्हें बधाई दी और फर्रुखाबाद का गौरव होने पर फर्क किया।