दबंगों से आहत महिला तहसील दिवस में लेकर पहुंची पेट्रोल की बोतल

बोतल खोलते ही मचा हडक़ंप, मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को पकड़ा
तहसीलदार के पैर छूकर बोली दबंग नहीं उठाने दे रही उसकी फसल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। न्याय न मिलने से आहत महिला पेट्रोल लेकर ऑफीसर्स क्लब स्थित तहसील दिवस में पहुंची। जैसे ही महिला ने पेट्रोल की बोतल निकाली, वैसे ही हडक़ंप मच गया। तहसीलदार ने महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता उर्मिला देवी पत्नी अमरनाथ निवासी नवदिया फतेहगढ़ थाना कोतवाली फतेहगढ़ की निवासिनी है। उसके नाम मौजा कुटरी कटरी थाना कोतवाली फतेहगढ़ में स्थित कृषि भूमि है। जिस पर सरसों व गेहूं की फसल खड़ी थी। सरसों की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। जिसको चोरी छिपे नरवीर यादव पुत्र हरपाल यादव निवासी सिविल लाइन साझेदार जयसिंह निवासी करबला फतेहगढ़, गनेश निवासी करबला शान्ति देवी पत्नी कलक्टर तथा उनकी दो लड़कियां निवासी सिविल लाइन आदि ने काट ली है। जो खेत पर पड़ी हुई है। पीडि़ता को उक्त दबंग लोग फसल उठाने नहीं दे रहे हैं तथा पीडि़ता व उसके पुत्र को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त करीब १५ दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। जब उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी, तो आज वह तहसील दिवस में बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंची। जैसे ही उसने पेट्रोल की बोतल खोलकर अपने ऊपर डालनी चाही, वैसे ही सभी ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। इसके बाद उसने तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय के पैर छूते हुए अपनी आपबीती बतायी। जिस पर तहसीलदार ने महिला को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *