तालाब में उतराता मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक दिन पूर्व हुए विवाद के बाद घर से निकले युवक का शव तालाब में उतराता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव क निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अमृतपुर के ग्राम मुजहा में शनिवार दोपहर एक तालाब में ४० वर्षीय युवक रजनीश जाटव का शव बरामत हुआ। शव मिलने की सूचना पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों के मुताबिक रजनीश शराब का आदी था और शुक्रवार रात परिवार में उसका विवाद हुआ था। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चे 7 वर्षीय पुत्र शाश्वत और 9 वर्षीय पुत्री साक्षी को छोड़ गया है। उसकी पत्नी पहले ही घर छोडक़र जा चुकी है। मृतक की मां गंगा श्री का रो-रोकर बुरा हाल है। रजनीश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जिसमें प्रवेश और सर्वेश, उसके अन्य भाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *