कायस्थ सोशल सभा द्वारा खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कायस्थ सोशल सभा की ओर से पक्कापुल स्थित चित्रगुप्त भवन में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना से शुरु हुआ। उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री राकेश सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के समक्ष आराधना की। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह ने प्रदीप सक्सेना को जिलाध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा। समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रदीप सकसेना को मनोनयन पत्र सौंपते ही कायस्य समाज ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर डॉ0 पी0एन0 सक्सेना, विनोद सक्सेना, घनश्याम सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अशोक सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, रतन सक्सेना, डॉ0 विवेक सक्सेना, राजीव सक्सेना, अनिल सक्सेना, राजेश हजेला, आलोक सक्सेना, दुष्यंत श्रीवास्तव, देवेश सक्सेना, देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव, कोलम सक्सेना, नीलम सक्सेना, अनीता सक्सेना, ममता सक्सेना, शिवप्रकाश सक्सेना, प्रमोद बाबू सक्सेना, रतन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप सक्सेना
