इफको बिक्री केंद्र पर प्रधानमंत्री के वेबकास्ट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शाहाबाद, समृद्धि न्यूज। हरदोई मँडी स्थित इफको बिक्री केंद्र पर प्रधानमंत्री के वेबकास्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें किसानों को नैनो डीएपी के लाभों की जानकारी दी गई।

हरदोई शनिवार को नवीन मंडी में इफको केंद्र पर भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के वेबकास्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
केंद्र प्रभारी अमित कुमार झा और सहायक शुभम द्विवेदी की मौजूदगी में लगभग 60 किसान शामिल हुए। किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के बाद अमित कुमार झा ने किसानों को नैनो डीएपी के उपयोग और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नैनो डीएपी से बीज शोधन का अर्थ है बीजों को बोने से पहले ही आवश्यक पोषक तत्वों से समृद्ध करना। इस प्रक्रिया से पौधों को शुरुआती अवस्था में फॉस्फोरस और नाइट्रोजन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे अंकुरण तेज, पौधे मजबूत बनते हैं और उत्पादन में वृद्धि होती है।उत्पादन में वृद्धि,फसल की गुणवत्ता और मात्रा दोनों बढ़ती हैं।उर्वरक की बचत कम मात्रा में अधिक प्रभाव देती है।पर्यावरण अनुकूल मिट्टी और जल पर न्यूनतम दुष्प्रभाव होता है।
केंद्र प्रभारी ने किसानों को नई कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *