नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम पंचायत बरौन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा सडक़ के किनारे खड़े वन विभाग के यूकेलिप्टस के पेड़ काटकर बेच दिये गये। घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मात्र निरीक्षण कर वापस लौट गयी। उसने कोई कार्यवाही करना उचित नहीं समझा। जानकारी के अनुसार कायमगंज मार्ग के किनारे 15 फिट की दूरी पर वन विभाग के लगे दर्जनों यूकेलिप्टस के पेड़ अवैध रुप से काट दिये गये। बताया गया है कि उक्त पेड़ों का विवेक पुत्र रामवीर, रामवीर, प्रदीप पुत्रगण ऋषीपाल, संदीप पुत्र ऋषीपाल के हाथ सौदा किया गया। घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उसने कोई कार्यवाही करना उचित नहीं समझा। बाद में टीम बैरंग लौट आयी। जिससे लोगों में रोष देखा जा रहा है।
