महाराष्ट्र: महिला डॉक्टर आत्महत्या के मामले में आरोपी पीएसआई गिरफ्तार

महाराष्ट्र: सतारा महिला डॉक्टर आत्महत्या मामले में आरोपी निलंबित पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने सतारा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। महाराष्ट्र के सातारा में महिला डॉक्टर सुसाइड केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी और निलंबित पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने को गिरफ्तार कर लिया गया है। सतारा जिला पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि आरोपी बदने ने सतारा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सह आरोपी प्रशांत बांकर को गिरफ्तार किया था। सातारा में महिला डॉक्टर का शव गुरुवार रात एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला पाया गया था। मृतका बीड जिले की रहने वाली और फलटण के एक सरकारी अस्पताल में तैनात थी। मरने से पहले महिला डॉक्टर ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *