राहुल गांधी ने ग्रामीणों के साथ तालाब में पकड़ी मछली

समृद्धि न्यूज। बेगूसराय में राहुल गांधी ने ग्रामीणों के साथ तालाब में उतरकर मछली पकडऩे की पारंपरिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मुकेश सहनी और कन्हैया कुमार भी साथ थे यह कार्यक्रम राहुल गांधी के लोक संस्कृति से जुड़ाव और बिहार की जनता के बीच सकारात्मक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। बिहार विधानसभा के पहले चरण के मतदान के लिए कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में सभी पार्टियों के दिग्गज नेता जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हैं। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी बिहार में रैलियां कर रहे हैं। रविवार को राहुल बेगूसराय जिले में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मछली पालन करने वाले लोगों से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मछली पकड़ रहे लोगों के बीच तालाब में छलांग लगा दी। उन्होंने स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर मछली पकडऩे की पारंपरिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया।् इस दौरान वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। सहनी और कन्हैया भी राहुल गांधी के साथ तालाब में उतरे, इस दौरान तीनों नेताओं ने ग्रामीणों से बात की। लोगों ने उन्हें तालाब में उतरकर जाल डालते और मछलियां पकड़ते देखा। इस दौरान सभी ने जमकर नारेबाजी की।

अपने बीच नेता को पाकर सभी काफी खुश हुए। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा, उन्होंने कहा कि कोई बड़ा नेता इस तरह हमारे बीच उतरे, हमारी परंपरा को अपनाए, यह हमारे लिए गर्व की बात है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि राहुल गांधी का यह दौरा बिहार चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण प्रतीकात्मक संदेश देता है, बेगूसराय में मुकेश सहनी और कन्हैया के साथ तालमेल महागठबंधन की एकजुट और समावेशी रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *