फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। लायन्स क्लब के फांउडर राजन महेश्वरी, प्रबंधक सुनील अग्रवाल, उप प्रबंधक विजय गुप्ता, समिति सदस्य विनय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या कुसुमलता की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया। प्रधानाचार्या ने शब्दों से अतिथियों को स्वागत किया और राष्ट्रीय पर्व के इतिहास पर प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्या ने शिक्षामंत्री का संदेश प्रस्तुत किया। संचालन शिक्षिका दर्शना शुक्ला, छात्रा तनु, चेतना, कृति ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षिका समीक्षा अग्निहोत्री, राधा दीक्षित, दर्शना आर्य, सुनीता पाण्डेय, जया अवस्थी, पवित्रा राठौर, अंजना दीक्षित ने सम्पन्न कराया। प्रधानाचार्या को राज्य पुरुस्कार के चयनित होने पर समिति की तरफ से सम्मानित किया गया। शिक्षिका दर्शना शुक्ला ने टीबी मुक्त भारत अभियान की विस्तृत जानकारी दी। पूनम शुक्ला ने स्वरचित कविता का पाठ किया। छात्राओं को भी पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य आदि मौजूद रहे।
म0मो0का0बा0इ0का0 में मनाया गया गणतंत्र दिवस, छात्रायें हुई सम्मानित
