फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर 10 बजे से 2 बजे तहसीलवार सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने सम्बन्धी कार्यक्रम का निर्धारण किया जाना है। यदि निर्धारित दिवस पर अवकाश हो, तो यह आयोजन अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम की अध्यक्षता में एवं अपर जिलाधिकारी वि/रा0 की अध्यक्षता ने आगामी जनवरी 2025 से जून 2025 तक रोस्टर के अनुसार शिकायतों को सुना जायेगा, तथा इन्हीं तिथियों पर जनपद की अन्य तहसीलों में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होने वाली तिथियों में 4 जनवरी को सदर में जिलाधिकारी, कायमगंज में अपर जिलाधिकारी, अमृतपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा। 18 जनवरी को सदर में उप जिलाधिकारी व कायमगंज में जिलाधिकारी तथा अमृतपुर में अपर जिलाधिकारी, 1 फरवरी को सदर में अपर जिलाधिकारी, कायमगंज में उपजिलाधिकारी, अमृतपुर में जिलाधिकारी, 15 फरवरी को सदर में जिलाधिकारी, कायमगंज में अपर जिलाधिकारी, अमृतपुर में उपजिलाधिकारी, 1 मार्च को सदर में उप जिलाधिकारी, कायमगंज में जिलाधिकारी, अमृतपुर में अपर जिलाधिकारी, 17 मार्च को सदर में अपर जिलाधिकारी, कायमगंज में उपजिलाधिकारी, अमृतपुर में जिलाधिकारी, 5 अपै्रल को सदर में जिलाधिकारी, कायमगंज में अपर जिलाधिकारी, अमृतपुर में उप जिलाधिकारी, 19अपै्रल को सदर में उपजिलाधिकारी, कायमगंज में जिलाधिकारी, अमृतपुर में अपर जिलाधिकारी, 3 मई को सदर में अपर जिलाधिकारी, कायमगंज में उपजिलाधिकारी, अमृतपुर में जिलाधिकारी, 17 मई को सदर में जिलाधिकारी, कायमगंज में अपर जिलाधिकारी, अमृतपुर में उप जिलाधिकारी, 9 जून को सदर में उपजिलाधिकारी, कायमगंज में जिलाधिकारी, अमृतपुर में अपर जिलाधिकारी, 21 जून को सदर में उपजिलाधिकारी, कायमगंज में उप जिलाधिकारी, अमृतपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। जिसमें जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही तहसील स्तरीय अधिकारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा तथा तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस क्षेत्राधिकरी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतवारों का श्रेणीकरण करते हुये टीम बनाकर वही दिन निराकरण किया जायेगा। यदि कोई प्रार्थना पत्र जटिल समस्या के कारण सात दिन में निस्तारित न होने वाला हो, तो उसे 15 दिन में अवश्य ही विस्तारित कर लिया जाये।