सहारनपुर: देर रात एक लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

फिरोजाबाद में दो करोड़ लूटने वाला मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में ढेर
सहारनपुर/फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर कर दिया। मृतक बदमाश पर लूट और डकैती जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस बीते काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मृतक बदमाश के पास से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस सहित एक बाइक बरामद की है, एनकाउंटर में पुलिस के एक अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं फिरोजाबाद में दो करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड नरेश भी पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत भागा था। मुठभेड़ में एक पुलिस इंस्पेक्टर घायल हो गया। पुलिस ने नरेश के पास से हथियार और लूटी गई रकम बरामद की। नरेश पर 50 हजार का इनाम था और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के सरसावा थाने और गागलहेड़ी थाने की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया गया। मुठभेड़ में थाना प्रभारी गागलहेड़ी भी गोली लगने से घायल हो गए। मृतक बदमाश की पहचान इमरान के तौर पर हुई है, जो कि सोंटा रसूलपुर गांव थानाभवन जिला शामली का रहने वाला था। जिसपर कईं जिलों में करीब 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और यह रविवार को भी थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में बाइक लूटकर फरार हुआ था। इमरान का पीछा करते हुए गागी पुलिस टीम ने देहरादून-अम्बाला हाइवे पर थाना सरसावा पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी कर ली और फिर उसे ढेर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक इमरान महताब का साथी था, जो हाल ही में मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मारा गया था। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल 32 बोर और 18 खोखा और 10 जिंदा कारतूस समेत एक लूटी गई बाइक भी बरामद की हैं।

वहीं फिरोजाबाद में पुलिस कस्टडी से फरार दो करोड़ रुपये की लूट में शामिल बदमाश नरेश का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। मुठभेड़ में एएसपी अनुज चौधरी बाल-बाल बच गए। उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी थी। एसएसपी सौरव दीक्षित के मुताबिक, मक्खनपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव घुनपई के पास 30 सितंबर को बदमाशों ने गुजरात की जीके कंपनी की कार से बदमाशों ने दो करोड़ रुपये का कैश लूट लिया था। मामले में 6 बदमाशों को पकड़ा गया था। गिरफ्तार बदमाशों में कुछ दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। नरेश नाम का बदमाश अलीगढ़ का रहने वाला था। रविवार दोपहर पुलिस नरेश को घटना स्थल पर लेकर जा रही थी, रास्ते में पेट दर्द का बहाना बनाया थाना प्रभारी ने बताया कि वह शौच के लिए बाजरा के खेत के पास बैठा था। इस दौरान भाग गया। जिले में नाकेबंदी करके उसकी तलाश शुरू हुई, जो रात साढ़े आठ बजे करीब पूरी हुई। पुलिस के अनुसार वह बीएमआर होटल के पास झाडिय़ों में छिपा हुआ था। उसने पुलिस टीम को देखते ही पिस्टल और रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एसपी ग्रामीण अनुज कुमार चौधरी की बुलेट पू्रफ जैकेट में लगी। इंस्पेक्टर रामगढ़ संजीव कुमार दुबे हाथ में गोली लगने से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *