फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरु गोविंद सिंह जयंती पर्व लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा में सवद कीर्तन के साथ धूमधाम से मनाया गया। गुरु ज्ञानी मंगल सिंह ने गुरुवाणी पाठ के साथ खालसा पंथ के इतिहास पर प्रकाश डाला। गुरु गोविन्द सिंह ने समाज व राष्ट्र के लिए अपनी कुर्बानियां दी और रक्षा करने का संकल्प लेते हुए खालसा पंथ के इतिहास को याद किया गया। साथ ही गुरुद्वारा फतेहगढ़ में ज्ञानी बलविंदर सिंह ने सवद कीर्तन एवं गुरु का लंगर व कड़ा प्रसाद का आयोजन किया। सूर्य प्रताप सिंह, जगदीप सिंह, सतनाम सिंह ने सहभागिता की। २५ दिसम्बर से ५ जनवरी तक प्रभात फेरी, संकीर्तन, गुरुवाणी का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा पहुंचकर बड़ी संख्या में लोगों ने माथा टेंका और सवद कीर्तन में भाग लिया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह, एकता गुलाटी, हर्षा बुधवानी, अठाना बुधवानी, ललित फूलवानी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरदार तोषित प्रीत सिंह, चरन प्रीत सिंह, कौशिक प्रीत सिंह, संगीत अरोड़ा, संजय गर्ग, वैभव सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने माथा टेंका और आभार व्यक्त कर प्रसाद चखा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।