समृद्धि न्यूज। श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। पहलगाम बेस कैंप से आज भक्तों का पहला जत्था बाबा के दर्शनों के लिए रवाना हुआ है। इसे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शंख ध्वनि और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच झंडी दिखाकर बीते दिन रवाना किया था। पहलगाम व बालटाल मार्ग से रवाना होने वाले श्रद्धालु वीरवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।
हमें आतंकवाद का डर नहीं: श्रद्धालु, अमरनाथ यात्रा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप से रवाना होने वाले अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे में शामिल एक तीर्थयात्री ने कहा, हम पहले जत्थे (पहलगाम से) में बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं, हमें आतंकवाद का डर नहीं है और हम अमरनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।
#WATCH | Baltal, J&K | Devotees begin their trek towards the Holy Cave of Shri Amarnath from Baltal base camp pic.twitter.com/9V2w2QE07D
— ANI (@ANI) July 3, 2025
अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू बेस कैंप से रवाना हो गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा गया।
#WATCH | J&K | Another batch of pilgrims for Shri Amarnath Yatra is set to depart from Jammu Base camp amid tight security pic.twitter.com/iXhGDC95C4
— ANI (@ANI) July 2, 2025
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली अमरनाथ है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्री निवास से पहले जत्थे में 5,469 यात्रियों को रवाना किया गया। वहीं परेड से 423 साधु-संत भेजे गए। देर शाम को बालटाल और पहलगाम में जत्थे पहुंच गए। श्रद्धालु पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। दोनों पारंपरिक रूट से रोजाना 10-10 हजार यात्रियों को पवित्र गुफा के लिए भेजा जाएगा। कठुआ, सांबा, उधमपुर और श्रीनगर के पंथा चौक पर भी जबर्दस्त उत्साह और उमंग के साथ श्रद्धालुओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उपराज्यपाल ने कहा कि भक्तों का उत्साह बता रहा है कि ये यात्रा आतंकवादी घटनाओं से अप्रभावित है और एक बार फिर ऐतिहासिक साबित होगी।