सपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल का जनपद आगमन पर जोरदार जगह-जगह स्वागत हुआ। नरेश उत्तम पटेल ने पीडीए के लोगों को एकजुट रहने की अपील की व पर्चे वितरित किए। एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने आये नरेश उत्तम पटेल का जनपद में पार्टी के लोगों ने स्वागत कर सम्मानित किया। बहौरिकपुर में जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार ने अपने साथियों के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, विवेक सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा व जेपी वर्मा, मंदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष रोमित सक्सेना, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मो0 इजहार खां ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, नरेन्द्र यादव, विजय अनुरागी, राजेन्द्र सिंह यादव, सर्वेश अम्बेडकर, राजीव यादव, अशोक अम्बेडकर, रवि यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *