राफेल पर राष्ट्रपति मुर्मू संग दिखीं स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह

राफेल पायलट को पकडऩे का पाकिस्तान ने किया था दावा
समृद्धि न्यूज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के अंबाला में स्थित वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इस दौरान पाकिस्तान फिर बेनकाब हो गया। स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह राष्ट्रपति के साथ दिखीं, जिन्हें लेकर झूठ फैलाया गया था। भारत ने जिस दौरान पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, उसी वक्त पाकिस्तान की तरफ से एक दावा हुआ था कि उसने भारत की महिला पायलट को पकड़ लिया है। Imageपाकिस्तान की तरफ से तब इस पायलट का नाम शिवांगी सिंह बताया गया था। हालांकि, भारत ने एक तस्वीर से पाकिस्तान के हर तरह के दावे को पूरी तरह झुठला दिया है। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल उड़ाने से पहले हरियाणा के अंबाला एयर फोर्स बेस पर उन्हीं शिवांगी सिंह के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और पाकिस्तान के दावों को धराशायी कर दिया।Image

President Droupadi Murmu took a sortie in a Rafale aircraft at Air Force Station, Ambala, Haryana. She is the first President of India to take sortie in two fighter aircrafts of the Indian Air Force. Earlier, she took a sortie in Sukhoi 30 MKI in 2023.

Image
पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर बेनकाब हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के राफेल लड़ाकू विमान को मार गिराया है और एक भारतीय पायलट को पकड़ लिया है, सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्टों में यह भी प्रचारित किया गया कि वह पायलट विंग कमांडर शिवांगी सिंह हैं। 29 अक्टूबर ये सारे झूठ तब धराशायी हो गए, जब राफेल फाइटर पायलट शिवांगी सिंह अंबाला एयरबेस पर नजर आईं, यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल विमान में सफलतापूर्वक उड़ान भरी। शिवांगी सिंह भारतीय वायुसेना की पहली महिला राफेल पायलट हैं। उड़ान से पहले की तस्वीरों में राष्ट्रपति मुर्मू और विंग कमांडर शिवांगी सिंह दोनों मुस्कुराते हुए नजर आईं, जिसने पाकिस्तान के झूठे दावों पर पूरी तरह विराम लगा दिया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सुबह 11:27 बजे विमान के उड़ान भरने से पहले जेट के अंदर से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यह उड़ान लगभग 30 मिनट तक चली और लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यहां वायुसेना स्टेशन पर वापस लौटी। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि विमान को 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर गु्रप कैप्टन अमित गेहानी उड़ा रहे थे। इस लड़ाकू विमान ने समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी। उन्होंने इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू 2 लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बन गई है। अप्रैल 2023 में उन्होंने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोइ-30 एमके-1 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *