दुखद समाचार मिलने पर कई लोगों के घर पहुंचकर सपा नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता/प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में विधानसभा अमृतपुर में सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के पक्ष में संभ्रांत प्रधानों व पार्टी के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर वोट मांगे।
विधान सभा प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर व अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव ने डा0 जितेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में राजेपुर कार्यालय पर पहुंचकर कार्यालय प्रभारी अर्जुन शाक्य से चुनाव के सफल संचालन पर विचार किया। इसके बाद नगला हूसा पहुंचकर गोपाल सोमवंशी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो जाने पर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आसमपुर की मडैय़ा में रामफेरे शर्मा की मृत्यु पर उनके घर पहुंचक शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी। गूजरपुर के प्रधान देवेन्द्र यादव से भेंटकर सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। ग्राम परतापुर में विपिन यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के दादी-बाबा की बरशी में शामिल होकर सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की। रतनपुर पमारान में ग्राम प्रधान शिशुपाल कुशवाहा से भेंटकर सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और उनसे अपील की कि अपने क्षेत्र से प्रत्याशी को जिताकर भेजे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देव सिंह आदि मौजूद रहे।