पुरानी पेंशन बहाल करने की उठायी मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सभी बेसिक, माध्यमिक विद्यालय तथा अशासकीय माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की गई है, जो की स्वागत योग्य कदम है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश शासन से कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग कर रहा है, जो कि अब जाकर पूर्ण हुई है। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी तथा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने शासन के इस निर्णय को सराहनीय बताया है। शिक्षक नेता संतोष दुबे ने बताया कि सरकार द्वारा प्राइमरी, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की घोषणा की गई है, जो सराहनीय है। इस फैसले का हम स्वागत करते है और मांग करते है कि चिकित्सकों को मिला कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ की तरह शिक्षके साथियों की पुरानी पेंशन भी बहाल हो। शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रजनीश शिवा ने बताया कि सरकार के यह घोषणा सराहनीय है। गंभीर एवम असाध्य रोग वाले शिक्षकों और उनके परिवार को इस योजना से बेहद लाभ मिलेगा और उनका इलाज करने में काफी आसानी रहेगी। इस योजना से प्रदेश के लाखों शिक्षक और परिवार लाभान्वित होंगे।
शिक्षक संघ के पूर्व जिला संयुक्त मंत्री सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि कैशलेस इलाज की सुविधा की मांग शर्मा गुट द्वारा काफी समय दिनों से चल रही थी। सरकार ने इस ओर ध्यान देकर प्रदेश के सभी बेसिक, माध्यमिक विद्यालय तथा अशासकीय माध्यमिक विद्यालय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए सराहनीय कदम उठाया है और आशा है की सरकार ऐसे ही आगे पुरानी पेंशन की ओर भी ध्यान देगी और शिक्षकों के हितों के लिए अग्रणी रहेगी। इस योजना से प्रदेश के लाखों शिक्षक लाभान्वित होंगे।
कैशलेस चिकित्सा सुविधा घोषित होने पर शिक्षकों ने की सराहना
