मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ेटेंपो चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया। १०८ एंबूलेंस से घायल को सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर मोहित यादव ने टेंपो चालक सुमित को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब ९.३ बजे कोतवाली क्षेत्र के वनपोई निवासी अरविंद राजपूत का 23 वर्षीय पुत्र सुमित मोहम्मदाबाद से ऑटो लेकर अपने घर वनपोई लौट रहा था। इटावा बरेली हाईवे पर फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहे हैं अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेंपो में मारुति पंप के सामने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना ११२ पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने १०८ एंबूलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। जिससे घायल को सीएचसी भिजवाया गया। जहां डाक्टर मोहित यादव ने टेंपो चालक सुमित को मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक की 2 वर्ष पहले गोरिया थाना जलालाबाद से शादी हुई थी। उसकी चार माह की बेटी कुंती है। पत्नी गौरवी, माता अनिल कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल।
मौके पर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार भाटी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसआई चमन सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रैक्टर की टक्कर में टेंपो चालक की मौत
