बाजार कहकर घर से निकले युवक का शव बाढ़ के पानी में उतराता मिला

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। घर से निकले युवक का शव गंगा में उतराता मिला। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी कलेक्टर (35) का शव रविवार सुबह गांव राईपुर चिनहटपुर के पास बनी पुलिया में बाढ़ के पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव देखकर परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गुरुमाला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के 9 बच्चे मोहिनी (16), (सुंदरी 14), रोशनी (10), गोल्डी (8), अनुष्का (6), पायल (5), अंशिका (4), सूर्यांश (3) वर्ष, दिव्यांश (6) माह है। मृतक के परिजनों ने बताया की शुक्रवार सुबह युवक पत्नी से घर से बाजार की कहकर गया था। शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार शाम को परिजनों ने युवक की गुमसुदगी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *