नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना नवाबगंज के गांव सिरमौरा बांगर निवासी एक महिला शुक्रवार रात अपने बच्चों के साथ चारपाई पर लेटी हुई थी। उसी समय महिला के पति ने किसी बात को लेकर महिला से गाली-गलौज करने लगा। महिला ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो पति ने महिला की लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शनिवार सुबह महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। वह अपना फोन घर पर ही भूल गया। उसी पर महिला के मायके से उसके पिता ने महिला का हाल जानने के लिए फोन किया तो महिला अपने पिता से बात करते समय रोने लगी। उसी समय महिला का पति घर पर आ पहुंचा और महिला को फोन पर माता पिता से बात करते देख आगबबूला हो गया। जिस पर पति ने महिला की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। दोपहर बाद माता-पिता के साथ महिला नवाबगंज थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।