कायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नगला विधि निवासी उदयवीर उम्र 35 वर्षीय पुत्र श्यामलाल को परिजन हालत बिगडऩे पर 108 एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य में लेकर आये। जहाँ डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक के साथ आये दलवीर ने बताया कि मृतक मेरा छोटा भाई था। वह बिलकुल सही शाम को घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में टहलने गया था, तभी गांव के लोगों ने बताया कि उदयवीर बाग में गिरा पड़ा है। हम लोग बाग की ओर दौड़े और 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में लाये। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के एक बेटा 9 साल व एक बेटी 5 साल की है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
