गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, फिर भी बन गया मजार, पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में

मिर्जापुर, समृद्धि न्यूज।  बुधवार सुबह थाना जिगना क्षेत्र के एक गांव में बनाई गई मजार को ग्रामीणों ने रात को ध्वस्त कर दिया। लोगों को सूचना मिली कि सार्वजनिक तालाब के किनारे बंजर जमीन पर नई मजार बनाई गई है। वहां लोगों का जमावड़ा लगने लगा। लोगों ने पहले जमकर हंगामा किया। फिर गांव वालों ने मिलकर पूरी मजार को खोद दिया।

बताया जा रहा है कि गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता है। मजार का निर्माण गांव के ही निवास सिंह और उनके चाचा ने कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें मजार बनाने वाले 2 लोग हैं, जो मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। ये निवास सिंह के घर पर ही रुके थे। वहीं आरोपी निवास सिंह घर छोड़कर फरार हो गया है।

ग्रामीण के अनुसार निवास सिंह ने अपना जुल्म कबूल किया। निवास सिंह ने कहा कि उनके परिवार को जिन्न परेशान कर रहा है। उससे राहत पाने के लिए कुछ लोगों से बात हुई, तो उन्होंने मजार बनाने की सलाह दी थी। जिससे राहत पाने के लिए मजार बनवाया। लेकिन अब गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *