थाने के सामने ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पाइप लाइन की लींकेज सही करने के लिए खोदे गये गड्ढे की मिट्टी पर ट्रैक्टर चढ़ गये। जिससे वह पलट गया। इस घटना में चालक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर थाने के सामने नगर पंचायत की पानी की पाइप लाइन लींकेज ठीक होने के लिए गड्ढा खोदा गया था। जिसमें आज सायंकाल ट्रैक्टर चालक रजन मिश्रा निवासी कुन्दन नगला जो ट्रैक्टर लेकर अपनी रिश्तेदारी कन्नौज के गांव नवीगंज नौली निवासी मंजुल मिश्रा के यहां गया था। वहीं से वापस राम नगरिया जा रहा था। उसी समय थाने के सामने मिट्टी में ट्रैक्टर चढ़ गया और पलट गया। जिसमें रजन निवासी कुन्दन नगला घायल हो गया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां इलाज के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पलटे पड़े ट्रैक्टर को पुलिस ने जनता के सहयोग से सीधा करवाकर साइड में करवाया और आवागमन जो बाधित हो रखा था वह सुचारू रूप से चालू करवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *