गंगा नहाने गए फुफेरे भाई सहित दो युवक डूबे, मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गंगा नहाने गए फुफेरे भाई सहित दो युवक डूब गये। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। शव बाहर आते ही चीख पुकार मच गयी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम शेरपुर सराय निवासी सत्यराम का 16 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार अपने फुफेरे भाई सागर उम्र 13 वर्ष के साथ सुबह गंगा नहाने गया था। जहां पर गहरे पानी में चले जाने से दोनों युवकों की मौत हो गई। लगभग एक दर्जन से अधिक गोताखोरों ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद दोनों युवकों के शवों को निकाला। परिजनों को सूचना मिलते ही मौके पर हाहाकार मच गया। मृतक अरुण की बहन अंशिका और गांव के ही नंदराम ने बताया कि अरुण को तैरना आता था। यह लोग नहाते समय गंगा के उस पार चले गए थे। वापस आते समय सागर को बचाते हुए अरुण भी डूब गया। उनके साथ चचेरा भाई सहित चार लोग गंगा नहाने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *