बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रोशनाबाद हजियांपुर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार युवकों को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस व 108 नंबर पर दी गई। बाइक सवार युवकों में एक युवक के पैर की हड्डी ही बाहर निकल आई और सिर में गंभीर चोट लगी है। दोनों युवकों की उम्र करीब 36 से 40 के बीच है। युवक स्प्लेंडर बाइक संख्या यूपी76एल6932 पर सवार थे। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज हेतु सीएचसी शमसाबाद भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *