आम नागरिक की तरह मॉक ड्रिल में हिस्सा लें, सांसदों को बीजेपी का निर्देश
समृद्धि न्यूज। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को माकूल जवाब देने की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच बन रहे खतरों को देखते हुए कल बुधवार को देश के कई शहरों में मॉक ड्रिल कराने का फैसला किया है। शुरुआती जानकारी ये बात सामने आई थी कि ऐसे 244 जिले हैं, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि 295 जिलों में ये मॉक ड्रिल कराया जाएगा। संख्या में बदलाव इसलिए है, क्योंकि साल 2010 तक सिविल डिफेंस के लिए तैयार जिलों की संख्या 244 थी। उसके बाद कुछ जिलों का बंटवारा हो गया, नए जिले बन गए, जिसके चलते सिविल डिफेंस जिलों की संख्या में इजाफा हो गया और इसमें 51 जिले बढ़ गए। इस हिसाब से अब 295 जिलों में मॉक ड्रिल कराई जा रही है।
यूपी में भी 19 जगहों को चिन्हित किया गया
यूपी में भी 19 जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां पर मॉक ड्रिल कराई जानी है। इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यूपी की डीजीपी प्रशांत कुमार ने इसे लेकर कहा है कि मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए जिलों को तीन श्रेणियों में डाला गया है।
तीन श्रेणियों में होगी मॉक ड्रिल
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 7 मई को सिविल डिफेंस के मॉक ड्रिल के संबंध में भारत सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश में मॉक ड्रिल के लिए 19 जगहों की पहचान की गई है। इन जिलों को तीन श्रेणियों में डाला गया है, जिसमें एक जिला, श्रेणी में है, 2 जिले सी श्रेणी में हैं और बाकी बी श्रेणी में हैं। यहां की संवेदनशीलता को मद्देनजर रखते हुए शासन द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिलों में सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिलकर यह मॉक ड्रिल की जाए, ताकि आकस्मिकता की स्थिति में हम इन चीजों से निपट सकें।
कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल
ए श्रेणी-बुलंदशहर (नरोरा)
बी श्रेणी-आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बक्शी का तालाब, मुगलसराय और सरसवा
सी श्रेणी-बागपत, मुजफ्फरनगर
मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा
साल 1971 के बाद देश में पहली बार जंग का मॉक ड्रिल होने जा रहा है। इस मॉक ड्रिल का मकसद जंग होने पर खुद को हमले से बचाना और दूसरों का रेसक्यू करना है। इस मॉक ड्रिल के दौरान एयर सायरन बजेगा, ब्लैक आउट होगा और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाएगा। वहीं कल के सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल से पहले देश में कई जगहों पर सायरन बज रहे हैं। सबसे पहले मुंबई के दादर के एंटनी डिसिल्वा हाई स्कूल का सायरन बजाकर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान कुछ देर तक जंगी सायरन बजते रहे। इसी तरह श्रीनगर और गुजरात समेत कई राज्यों में तैयारियां परखी जाएंगी।
सांसदों को बीजेपी का निर्देश
बीजेपी संसदीय दल ने अपने सभी सांसदों को कल होने वाली मॉक ड्रिल में एक आम नागरिक की तरह हिस्सा लेने का निर्देश दिया है। बीजेपी के विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को भी इसी तरह से निर्देश दिया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि सभी सांसदों से अनुरोध है कि इस ड्रिल में आम नागरिक के नाते भाग लें और प्रशासन को पूरी मदद करें, सभी प्रदेश अध्यक्ष जिलों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉल पर तैयारी की सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे।
देखें पूरी लिस्ट
राज्य | जिले |
---|---|
राजस्थान | कोटा, रावत-भाटा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल, सूरतगढ़, आबू रोड, नसीराबाद (अजमेर), भिवरी, फुलेरा (जयपुर), नागौर (मेड़ता रोड), जालोर, बेवर (अजमेर), लालगढ़ (गंगानगर) |
उत्तर प्रदेश (UP) | बुलन्दशहर (नरौरा), आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी-का-तालाब, मुगलसराय, सरसावा, बागपत, मुजफ्फर नगर |
हरियाणा | अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, गुड़गांव, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, झज्झर |
गुजरात | सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, जामनगर, गांधीनगर, भावनगर, ककरापुर, कांडला, नलिया, अंकलेश्वर, ओखा, वडिनार, भरूच, दंग्स, कच्छ, मेहसाना, नर्मला, नवसारी |
जम्मू-कश्मीर | अनंतनाग, बडगाम, बारामूला, डोडा, जम्मू, कारगिल, कठुआ, कुपवाड़ा, लेह, पूंछ, राजौरी, श्रीनगर, उद्यमपुर, संब, अखनूर, उरी, नौशेरा, सुंदरबनी, अवंतीपुर, पुलवामा |
पंजाब | अमृतसर, भटिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, अजनामपुर, बरनाला, भाखड़ा-नांगल, हलवारा, कोठकापुर, बटाला, मोहाली (सासनगर), अबोहर, फरीदपुर, रोपड़, संग्रूर |
उड़ीसा | तालचेर, बालासोर, कोरापुट, भुवनेश्वर, गोपालपुर, हीराकुंड, पारादीप, राउरकेला, भद्रक, ढेंकनाल, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा |
बिहार | बरौनी, कटिहार, पटना, पुर्णिया, बेगूसराय |
असम | बोंगाईगांव, डिब्रूगढ़, धुबरी, गोलपारा, जोरहाट, सिबसागर, तिनसुकिया, तेजपुर, डिगबोई, डिलियाजान, गुवाहाटी (डिसपुर), रंगिया, नामरूप, नाजिरा, नॉर्थ-लखीमपुर, नुमालीगढ़, डारंग, गोलाघाट |
झारखंड | बोकारो, गोमियो, गोड्डा, साहेबगंज |
अरुणाचल प्रदेश | इटानगर, तवांग, हायूलिंग |
पश्चिम बंगाल | कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, दुर्गापुर, ग्रेटर कोलकाता, हल्दिया, हाशिमारा, खरगपुर, आसनसोल, फरक्का, चितरंजन, बालुरघाट, अलीपुरद्वार इस्लामपुर, दिनहाटा, मेखलीगंज, माथाभांगा, कलिंपोंग, जलढाका, कुर्सियांग, कोलाघाट, बर्धमान, बिरभूम, पूर्व मेदनीपुर, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद |
मध्यप्रदेश | भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी |
गोवा | नॉर्थ गोवा, साउथ गोवा |
महाराष्ट्र | मुंबई, तारापुर, ठाणे, पुणे, नासिक, पिंपरी चिंचवाड, औरंगाबाद, भुसावल, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग |
लक्षद्वीप | लक्षद्वीप |
कर्नाटक | बेंगलुरु, मल्लेश्वर, रायचूर |
केरल | कोचीन, तिरुवंतपुरम |
मेघालय | ईस्ट खासी हिल्स, जैंतिया हिल, वेस्ट गारो हिल्स |
मणिपुर | इंफाल, चुराचांदपुर, उखरूल, मोरेह, निगंथौ-खौंग |
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
छत्तीसगढ़ | दुर्ग (भिलाई) |
दादरा और नगर हवेली | दादरा (सिलवासा) |
दमन और दीव | दमन |
पुडुचेरी | पुडुचेरी |
हिमाचल प्रदेश | शिमला |
दिल्ली | नई दिल्ली और दिल्ली छावनी |
अंडमान-निकोबार | पोर्टब्लेयर |
आंध्र प्रदेश | हैदराबाद, विशाखापत्तनम |
त्रिपुरा | अगरतल्ला |
उत्तराखंड | देहरादून |