समस्याओं को लेकर विभिन्न संगठनों ने आवाज की बुलंद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिविल हॉस्पिटल लिंजीगंज में राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में गुरुवार को नव वर्ष पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। विभिन्न संगठनों ने संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। जनपद के शिक्षक संघ, शिक्षा मित्र संघ, आशा संघ, एक्स-रे टेक्नीशियन संघ, पीडब्लूडी संघ, एनएमएच संघ, फार्मासिस्ट संघ, आयुष्मान भारत संघ के पदाधिकारियों ेने प्रतिभाग किया। सभी संगठनों ने समस्यायें उठायी। राज्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित ने समस्याओं का निदान कराये जाने के लिए हर संभव भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के समक्ष संघों की समस्यायें रखी जायेगी और उनका निदान कराया जायेगा। समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो कर्मचारी संघ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस मौके पर ऋषि पाल यादव, अभिषेक बाजपेयी, हरिशंकर तिवारी आदि ने भी विचार रखे और सभी ने नव वर्ष की शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *