कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वरुण गंगवार को कुर्मी क्षत्रिय महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
जानकारी के अनुसार रविवार को मनोज गंगवार की गोदाम पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की एक बैठक हुई। प्रदेश से आए संयोजक द्रोण सिंह गंगवार ने सर्वसम्मति से वरुण गंगवार को कुर्मी क्षत्रिय महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। जिसमें विनोद गंगवार, विचित्र गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर शरद गंगवार, तंबाकू व्यवसायी मनोज गंगवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में ज्ञानेश गंगवार, नवनीत गंगवार, सोनू गंगवार, पीयूष गंगवार, मनोज गंगवार, राहुल गंगवार, गौतम गंगवार, पीयूष गंगवार, आशीष गंगवार, जैनेंद्र गंगवार, अनित गंगवार, पुष्पेंद्र गंगवार, रिशु गंगवार आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मनोज गंगवार ने किया।
वरुण गंगवार बने कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष
