फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घायल गाय की सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उसका उपचार कराया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि बरखेड़ा के पास एक घायल अवस्था में गाय घूम रही है। सूचना मिलते ही बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता तत्काल पहुंचे और तत्काल पशु चिकित्सक को बुलवाकर घायल गाय का उपचार कराया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि घायल गाय घूम रही थी। भीषण सर्दी में गाय काफी परेशान थी। इस दौरान नंद किशोर गंगवार जिला गौ रक्षा प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, शिवम गंगवार (प्रखण्ड अध्यक्ष) बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद, अवनीश शर्मा प्रखण्ड मंत्री विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।