जयंती पर विशंभर दयाल को किया गया याद

भईयन मिश्रा ने अराजकतत्वों से धर्मशाला को कराया मुक्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर का जाना-माना आलीशान धर्मशाला अपने आप में एक पहचान था। जो अंगे्रजी हुकूमत के दौरान विशंभर दयाल ने बनवाया था। नुनहाई स्थित इस आलीशान धर्मशाला में प्रमुख मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम होते थे। विशंभर दयाल सक्सेना की जयंती पर भईयन मिश्रा ने अपने साथियों के साथ पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। विशंभर दयाल सक्सेना का जन्म 10 जनवरी 1906 को हुआ था। विशंभर दयाल सक्सेना के न रहने के बाद से इस धर्मशाला पर लोगों की दृष्टि लगी और धीरे-धीरे धर्मशाला पर कब्जा कर लिया गया। धर्मशाला में आए दिन शराब और अन्य गलत कार्य होने लगे। जिससे धर्मशाला का नाम बदनाम हुआ। दरवाजे, खिड़कियां, एंगल, गाटर, पंखा आदि निकाल लिये गये और उन्हें बेंच दिया गया। धर्मशाला में बढ़ती अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए जब कोई नहीं आया तो फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष समाजसेवी भईयन मिश्रा ने कमान संभाली और धीरे-धीरे धर्मशाला को कब्जा मुक्त कराया। एक दर्जन लोगों को बाहर निकाला गया। काफी कठिनाइयों के बाद धर्मशाला कब्जा मुक्त हुआ। तभी फर्जी मुकदमे खिलवाने का प्रयास किया गया। भईयन मिश्रा ने अपने कुछ साथियों के साथ संकल्प लिया और कई महीनों की मेहनत के बाद धर्मशाला का जीर्णोद्वार कराकर पहले जैसा कर दिया। पुन: निर्माण के बाद दूसरी वर्ष से धर्मशाला में मांगलिक कार्य होने लगे। 70  वर्ष पूर्व इस धर्मशाला को बहुत अच्छा बनवाया गया था। धर्मशाला के निर्माण के 70  वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को विशंभर दयाल की मूर्ति पर माल्र्यापण कर उन्हें याद किया गया और उनके कार्यों को देखते हुए इस धर्मशाला को सिंबल देते हुए मांगलिक कार्यों के लिए शुरु कराया गया। अब यह धर्मशाला ं फ्री में निर्धन बहनों की शादियों के लिए मिलेगा। साफ-सफाई के नाम पर कुछ शुल्क सभी लोगों के सहयोग से रखा गया है। जो श्रद्धानुसार दे सकता है। अब गरीब लोग भी अपने मांगलिक कार्य इस धर्मशाला में नि:शुल्क कर सकेंगे। इस कार्य के लिए सभी ने भईयन मिश्रा की सराहना की। प्रत्येक वर्ष विशंभर दयाल के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और गरीबों को कम्बल, वस्त्र वितरण के साथ भोजन भी कराया जाता है। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशंभर दयाल सक्सेना की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर सभासद आलोक मिश्रा, असलम अंसारी सभासद, कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ नन्हें पंडित, अतुल शंकर दुबे, प्रबल त्रिपाठी, भप्पू सोनी, अफरोज आलम खान उर्फ मल्लू, हाजी शादाब, रईस नवाब, नीशू दुबे, प्रिंस शुक्ला, हर्ष तिवारी, कोमल पांडे, मोहित खन्ना, सुनील मिश्रा, सुबोध अवस्थी, संजीव अग्निहोत्री, संजू तिवारी, अमित मिश्रा राम, अभिनव शुक्ला, सूर्यांश तिवारी, अंकित सैनी, संजय गुप्ता, मिन्टी गुप्ता, आलोक मिश्रा, रिंकू दुबे, पवन अग्रवाल, अमित यादव गोल्डी, दिलीप सक्सेना, शालू सक्सेना, मीनू गुप्ता, जावेद खान, शाहिद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *