गर्मी में बच्चों को खूब बहा रहा है वाटर पार्क, कम शुल्क में उठा रहे है लुप्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गर्मी की छुट्टियां हो और बच्चें एंजॉय न करें ऐसा हो ही नहीं सकता। आज ब्लू है पानी-पानी-पानी गाने पर बच्चों ने जमकर थिरक कर धमाल मचाया। बीबीगंज स्थित वाटर पार्क में रोजाना बच्चे पहुंच रहे है। बड़े शहर जैसी सुविधा मात्र कम शुल्क में उपलब्ध करायी जा रही है। छोटे बच्चों के लिए अलग से नहाने की व्यवस्था है। जबकि बड़े बच्चों के लिए व्यवस्था अलग की गई है। केवल बच्चों एवं पुरुषों के लिए ही वॉटर पार्क में सुविधा है। वाटर पार्क के संचालक अंशू शाक्य ने बताया कि बड़े शहर जैसी सुविधायें शीघ्र उपलब्ध हो जायेगी। सडक़ बन जाये तो वॉटर पार्क में भीड़ आने लगेगी। अभी सामान्य रुप से लोग आ रहे है। जिसके लिए शुल्क ५० रुपये रखा गया है। समय डेढ़ से दो घंटे नहाने का तय किया गया है। रविवार को अतिरिक्त शुल्क ७० से ८० रुपये रहता है। छुट्टी होने के कारण लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचते है। शहर के बीचों-बीच वॉटर पार्क खुलने से बच्चों का मनोरंजन आसानी से हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से वॉटर पार्क में टे्रनर मौजूद रहता है। फब्बारे की अलग से व्यवस्था है।