फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खनन के ट्रैक्टर से कुचलकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नगला बाग निवासी 40 वर्षीय मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय अनुज अपने खेत में बुबाई के लिए आलू देखने कोल्ड अपने परिवारी जेठ रमेश के साथ गयी थी। उसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने मीरा देवी को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक ने परीक्षण के उपरान्त उसे घोषित कर दिया। मृतक के एक 17 वर्षीय पुत्र बॉबी व 21 वर्षीय पुत्री काजल है। मीरा देवी के पति की मौत साल 2009 में हो गयी थी। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में जाँच पड़ताल की। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत
