खूंखार बंदरों के हमले में महिला छत से गिरी, मौत

कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थीं महिलाएं
 शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। खूंखार बंदरों के हमले से बचने के लिए भागी महिला की छत से गिरकर मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार विकास खंड क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला मीरा देवी पत्नी विवेश चंद्र के ऊपर खूंखार बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से बचने के लिए महिला मीरा देवी भागीं, जिससे महिला का पैर फिसल गया और महिला छत से नीचे गिर गई। जिससे महिला मीरा देवी घायल हो गई। महिला को एक निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार हेतु ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर घर परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत की सूचना दिल्ली में रह रहे उसके पति व पुत्रों को दी गई। महिला के पति व दो पुत्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। महिला के दो पुत्र राम नरेश, शिवम व एक पुत्री सुनहरी है। परिजनों ने महिला के शव का दाह संस्कार कर दिया है। ज्ञात हो कि इस समय बंदरों का आतंक अपने शवाब पर है। आए दिन कोई न कोई खूंखार बंदरों के आतंक का शिकार हो जाता है। कई लोग अभी तक खूंखार बंदरों के आतंक का शिकार हो चुके हैं। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *