कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव

कंपिल, समृद्धि न्यूज। घर के कमरे में महिला का शव फाँसी के फंदे पर लटका मिला। स्वजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जाँच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गौरखेड़ा निवासी चंदन की पच्चीस वर्षीय पत्नी अर्चना का शव शुक्रवार शाम को घर के कमरे में कुंडे के सहारे लटका मिला। स्वजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनकी चीख निकल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की सूचना महिला के मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी पिता राजेश्वर ने महिला के ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जाँच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। मृतका की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के पाँच वर्षीय पुत्र आर्यन है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। मामले की जाँच कर करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *