फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्रीरामनगरिया पांचाल घाट स्थित बच्चा स्वामी क्षेत्र में शिवस्वरुप बच्चा स्वामी महाराज द्वारा आठ ब्राह्मण वटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इस मौके पर मौजूद साधू संतों ने वटुकों को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को मेला श्रीरामनगरिया पांचाल घाट स्थित बच्चा स्वामी क्षेत्र में शिवस्वरुप बच्चा स्वामी महाराज द्वारा आठ वटुकों का मंत्रोच्चार के बीच यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इन वटुकों में नीरज अग्निहोत्री नाउनपुरवा हरदोई, आशीष पाण्डेय रम्पुरा प्रतिपालपुर, आशीष तिवारी जोधनपुरवा हरदोई, चित्रम अवस्थी शेखपुर पीलीभीत, शिवम मिश्रा जोधनपुरवा हरदोई समेत आठ वटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इस दौरान मौजूद साधू संतों ने वटुकों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी संतों व कल्पवासियों ने भंडारा छका। शिवस्वरुप बच्चा स्वामी महाराज ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि यह जिन बच्चों को यज्ञोपवीत हुआ है वह बहुत ही गरीब परिवार से हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा दीक्षा की भी वह जिम्मेदारी लेते हैं। आग उनकी जो भी मदद होगी वह की जायेगी। वहीं शम्भूदयाल मिश्रा, भग्गड़ मिश्रा, अक्षय भईया, प्रदीप मिश्रा, प्रांशू मिश्रा, अनूप मिश्रा, सक्षम मिश्रा ने भी व्यवस्था में सहयोग किया।
शिवस्वरुप बच्चा बाबा के सानिध्य में आठ वटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
