कमालगंज, समृद्धि न्यूज। आत्महत्या करने के उद्देश्य से युवक ने खेत में तमंचे से खुदी गोली मार ली। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएची में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर देवराजपुर में अपनी मां के साथ अपने मौसा गुलाब सिंह यादव पुत्र जगवीर सिंह के यहां देवपाल २७ वर्ष पुत्र रुप सिंह निवासी मोहल्ला पीरजात मोहम्मदाबाद आया था। जिसने देर शाम खेत में जाकर ३१५ बोर के तमंचे से गोली मार ली। जो आरपार निकल गयी। युवक की मां महारानी देवी ने बताया मैं दवाई लेने गई थी, तभी लोगों के द्वारा जानकारी हुई कि तुम्हारे पुत्र को गोली लग गई है और वह खेत में पड़ा है। युवक गुडग़ांव में प्राइवेट नौकरी करता है। जो अपनी मां के साथ एक माह पूर्व अपनी मौसी विमला देवी के घर आया था। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना अध्यक्ष राजेश राय ने बताया है जांच चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।